लॉ की छात्रा से छेड़खानी, केस दर्ज

लॉ की छात्रा से छेड़खानी, केस दर्ज


भोपाल। सामान खरीदकर घर लौट रही एलएलबी की छात्रा से सरेराह छेड़खानी हो गई। मनचले ने छात्रा को बीच रास्ते में रोका और उसके साथ छेड़खानी करने लगा, पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। अशोका गार्डन पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय लॉ की छात्रा है। रविवार रात करीब नौ बजे घर के पास दुकान से सामान खरीदकर लौट रही थी। रास्ते में एक अज्ञात युवक ने अंधेरे का फायदा उठाकर पीड़िता के साथ अश्लील हरकत कर दी। छात्रा ने विरोध कर शोर मचाया तो आरोपित भाग निकला। पुलिस आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।