अंचल का तापमान 32 डिग्री पर पहुंचा, दिन में गर्मी का एहसास किया लोगों ने

मुरैना। अंचल में गुरुवार को तापमान 32 डिग्री पर पहुंच गया। रात के तापमान में भी 17 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में दिन के समय गुरुवार को लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। आज लोगों को दिन में पसीना भी आया। यानि अंचल में गर्मी ने दस्तक दे दी है। हालांकि पिछले कुछ दिन से तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच में चल रहा था। मौसम विभाग ने अंचल में तापमान बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया था। अब आगामी चार दिन में अंचल का तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। उल्लेखनीय है कि इस बार मार्च के महीने में लोगों को ठंड ने भी परेशान किया था। कई सालों में पहली बार मार्च में ठंडक रही थी। इसकी वजह यह थी कि अंचल में बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। लेकिन पिछले चार दिन से लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही थी। हालांकि आज तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। रात की ठंडक भी हुई गायबः हालांकि पिछले दिनों दिन में तो गर्मी पड़ रही थी। लेकिन रात में ठंडक हो जाती थी। गुरुवार को दिन में तो लोगों को गर्मी बहुत रही। लेकिन रात से भ्ी ठंडक गायब हो गई। यनि रात में भी लोग कम कपड़े पहन रहे हैं। यानि अंचल में अब पूरी तरह से गर्मी ने दस्तक दे दी है।