मुरैना। सिविल लाइन इलाके के हिंगौना गांव में एक महिला को कुछ आरोपितों ने छेड़ दिया। महिला ने भय के चलते ग्वालियर जाकर शून्य पर एफआईआर करवाई। फरियादी महिला ने बताया कि वह ग्वालियर की रहने वाली है और किसी काम से 23 मार्च को मुरैना के हिंगौना में आई थी। यहां आरोपित सोनू, राजा, उंता रजक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने वापस जाकर थाटीपुर थाने में शून्य पर कायमी करवाई। पुलिस ने यह मामला सिविल लाइन थाने में स्थानांतरित किया है।
हिंगौना में महिला को छेड़ा, ग्वालियर में एफआईआर