श्री सिद्घेश्वर हनुमान मंदिर पर फाग उत्सव आज
आलीराजपुर। नगर के मध्य स्थित श्री सिद्घेश्वर हनुमान मंदिर राजवाड़ा परिसर में महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव का आयोजन 3 मार्च को रखा गया है। बजरंग भक्त मंडल की सदस्य नीलम अजय शर्मा ने बताया कि सर्व समाज की महिला मंडल रात्रि 8 बजे से उत्सव में शामिल होंगी।