भाजयुमो ने संभाली व्यवस्था, कई इलाकों से कचरा उठाया

भाजयुमो ने संभाली व्यवस्था, कई इलाकों से कचरा उठाया


संत हिरदाराम नगर। सफाई कामगारों की हड़ताल की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बैरागढ़ की विभिन्न कालोनियों में पहुंचकर झाड़ू लगाई और कचरा एकत्रित किया। मंडल अध्यक्ष हरीश बिनवानी के नेतृत्व में युवा टीम ने घरों से भी कचरा एकत्रित किया। इस मौके पर श्री बिनवानी ने कहा कि सरकार आईफा अवार्ड जैसे कार्यक्रम पर करोड़ों रूपए खर्च कर रही है लेकिन गरीब कामगारों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष राम बंसल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का पूरा ध्यान शराब के धंधे पर है, सफाई मित्रों के लिए सरकार के पास समय नहीं है। भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदूलाल इसरानी ने कहा कि नगर निगम चुनाव नहीं होने के कारण व्यवस्था बिगड़ गई है। चुनाव जल्दी होने चाहिए। सफाई अभियान में युवा मोर्चा के महामंत्री योगेश मालानी, महेश खटवानी, मनीष बागवानी, सुमित आहूजा, भगवत विश्वकर्मा, मिक्की दास एवं शेट्टी चंदनानी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।